Header Ads

Breaking News

Delhi : बवाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 14 दमकल गाड़ियां

Delhi : बवाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 14 दमकल गाड़ियां

दिल्ली के बवाना में एक कार्ड बोर्ड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बवाना दिल्ली का औद्योगिक क्षेत्र है और यहाँ बड़ी संख्या में कारखाने हैं। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह 7.55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद 14 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मी आग बुझा रहे हैं।

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह आग लगी है। घटना की सूचना मिलते ही 14 फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया है। यह राहत की बात है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

आग लगने से फैक्ट्री तबाह हो गई है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग तेजी से पकड़ चुकी थी। फैक्ट्री में कुछ कच्चा माल भी रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है,

कर्नाटक में दारू की हालत में एक व्यकित ने जिंदा साप को मुंह से टुकड़े कर के मार दिया ,read more....

Who ने कहा कि कोरोना वुहान की लेब में से लिक होने का कोई सबूध नहीं है अमेरिका के पास,यह एककाल्पनिक बात है  read more.....